उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
राज्य में मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट (वाच) जारी करते हुए कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना जताई है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के पर्वतीय जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गर्जन के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। वहीं मैदानी इलाकों की बात करें तो हरिद्वार और उधम सिंह नगर जनपदों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।