नशे के खिलाफ दौड़े स्कूली बच्चे और पुलिसकर्मी
मिनी मैराथन के जरिए दिया नशामुक्त समाज बनाने का संदेश
हरिद्वार। नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रविवार सुबह प्रिंसिपल मैदान से मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों के साथ पुलिसकर्मियों और विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। दौड़ के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने दौड़ में शामिल होकर नशामुक्त समाज बनाने के संकल्प को मजबूती दी। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें खेलकूद व सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना रहा।
0 0 Less than a minute