चकराता में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल
चकराता के लालपुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ चकराता की टीम एसआई जयपाल सिंह के नेतृत्व में तत्काल मौके पर पहुंची।
एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर विषम परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद कार में सवार पांच घायलों, जिनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं, को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।