दुस्वारिया

गोपेश्वर न्यू बस स्टेशन से लीसा बैंड की ओर जाने वाले बाईपास मोटर मार्ग पर यातायात पूर्णतः प्रतिबंधित

⚠️ यातायात सूचना | गोपेश्वर

गोपेश्वर न्यू बस स्टेशन से लीसा बैंड की ओर जाने वाले बाईपास मोटर मार्ग पर यातायात पूर्णतः प्रतिबंधित

जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित न्यू बस स्टेशन से लीसा बैंड तक जाने वाले बाईपास मोटर मार्ग पर केन्द्रीय विद्यालय के नीचे स्थित बैंड के पास सड़क के ऊपरी एवं निचले दोनों ओर से स्लाइड आने के कारण मोटर मार्ग का अधिकांश हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

सड़क की स्थिति को देखते हुए किसी भी प्रकार के वाहन आवागमन को सुरक्षित नहीं माना जा सकता। सड़क की मरम्मत/पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण होने तक मार्ग पर वाहनों का संचालन बंद किया जाना आवश्यक है।

सुरक्षा के दृष्टिगत उक्त मोटर मार्ग पर वाहनों के आवागमन को अग्रिम आदेश तक पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है।

चमोली पुलिस आमजन एवं वाहन चालकों से अपील करती है कि उक्त मार्ग का प्रयोग न करें तथा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से ही आवागमन करें। अनावश्यक जोखिम न लें और पुलिस/प्रशासन द्वारा जारी यातायात निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button