क्राइम

नाबालिग साली को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी दबोचा

*कोतवाली रानीपुर*

*ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई*

*नाबालिग साली को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी दबोचा*

*आरोपी के कब्जे से 15 वर्षीय नाबालिग बालिका सकुशल बरामद*

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

दिनांक 26.08.2026 को शक्तिनगर कॉलोनी, सुल्तानपुर मजरी, रानीपुर निवासी वादिया द्वारा कोतवाली रानीपुर में सूचना दी गई कि उनकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को उसका जीजा कलीम पुत्र इरशाद निवासी रामपुर डांडी, रुड़की, हरिद्वार बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

सूचना पर तत्काल मु0अ0सं0 297/2026 अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर मनोहर सिंह भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर नाबालिग बालिका की तलाश एवं नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए गए। पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अध्ययन, सर्विलांस एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

लगातार किए जा रहे प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 21.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी कलीम पुत्र इरशाद, उम्र 25 वर्ष, निवासी रामपुर डांडी, रुड़की, हरिद्वार को नहर पटरी, ज्वालापुर से हिरासत में लिया गया। आरोपी के कब्जे से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि वह नाबालिग बालिका को दिनांक 25.08.2026 को अपने साथ शिमला ले गया था। परिजनों द्वारा मुकदमा दर्ज कराए जाने की जानकारी होने पर वह बालिका को लेकर वापस आ रहा था।

पुलिस द्वारा बालिका के बयान दर्ज कराने एवं नियमानुसार मेडिकल परीक्षण की कार्रवाई के उपरांत प्रकरण में सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*नाम पता आरोपित*
कलीम पुत्र इरशाद, निवासी रामपुर डांडी, रुड़की, हरिद्वार।

*पुलिस टीम*
1. मनोहर सिंह भण्डारी प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर
2. उ0नि0 सन्दीपा भण्डारी
3. उ0नि0 पूजा पाण्डेय
4. कानि0 विवेक गुसाईं
5. कानि0 प्रेम सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button