देहरादून,
प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री Phanindranath Sharma जी ने देहरादून महानगर के अंतर्गत महानगर कार्यालय, धर्मपुर एवं कैंट विधानसभा में आयोजित संगठनात्मक बैठकों में प्रतिभाग किया।
बैठकों में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, स्थानीय विषयों एवं आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई।
बैठकों में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राकेश गिरी जी, प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत जी, प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक श्री विनोद चमोली जी, विधायक श्रीमती सविता कपूर जी, जिलाध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल जी सहित मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं महानगर देहरादून के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

