ऋषिकेशl दशहरे की छुट्टी के बाद बुधवार को उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश में मरीजों की भीड़ रहीl ओपीडी में चेकअप करवाने बड़ी संख्या में मरीज पहुंचेl ओपीडी पर्चा बनवाने को लंबी लाइन लगीl खांसी जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रहीl एम्स के वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर रविकांत ने बताया मौसम में परिवर्तन के चलते मरीजों की संख्या बढ़ रही हैl खांसी जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीज जांच को अधिक आ रहे हैंl बुधवार को एम्स में भी जांच को बड़ी संख्या में मरीज पहुंचेl
0 0 Less than a minute