👉 होटल में बैठाकर शराब पिलानी पड़ी भारी, पौड़ी पुलिस ने होटल स्वामी की कर दी गिरफ्तारी।
👮♂️ पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार चेंकिग अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों एवं होटल/ढाबों पर शराब पिलाने वालों के विरूद्ध की जा रही कड़ी कार्यवाही।
जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने एवं नशे की हालत में हुड़दंग कर अव्यवस्था फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशों के क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नियमित गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाने के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है। साथ ही, आमजन से प्राप्त जनशिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्थानों पर पुलिस टीमों द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक होटल में चेकिंग की गई, जहां कुछ व्यक्ति शराब का सेवन करते पाए गए। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शराब पी रहे 04 व्यक्तियों (आकाश, शुभम, रविंद्र एवं अनीश कुमार) के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की। वहीं, होटल स्वामी अर्जुन सागर, निवासी पौड़ी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कोतवाली पौड़ी में मु0अ0सं0- 41/2026, धारा 60/68 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पौड़ी पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने, शांति व्यवस्था भंग करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।