नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 5000 का इनामी आरोपी बरेली से गिरफ्तार
रुड़की। कलियर पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को बरेली से गिरफ्तार किया है। आरोपी आकाश बाजपेयी निवासी बरेली उत्तर प्रदेश को पुलिस ने 27 अक्टूबर को ग्राम सालेनगर से पकड़ा। पुलिस के अनुसार, आरोपी विवाह का झांसा देकर नाबालिग को अपने साथ ले गया था। किशोरी को पुलिस पहले ही सकुशल बरामद कर चुकी है। करीब डेढ़ महीने से फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।