#सोशल मीडिया पर #वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए श्रीनगर #पुलिस की त्वरित कार्रवाई।
#सब्जी की #दुकान को लेकर हुआ था दो पक्षों में विवाद।
दिनांक 08.11.2026 को सोशल मीडिया पर श्रीनगर क्षेत्र में सब्जी की दुकान को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद का वीडियो वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए श्रीनगर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर विवाद में शामिल दोनों पक्षों के व्यक्तियों मोहम्मद आसिफ व मोहम्मद नाजिम के विरुद्ध शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
पौड़ी पुलिस की अपील: आमजन से अपील है कि आपसी विवादों को बातचीत एवं आपसी सहमति से सुलझाएं तथा किसी भी प्रकार का विवाद उत्पन्न कर शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित न करें। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पौड़ी पुलिस निरंतर तत्पर है।
#UttarakhanPolice