क्राइम

चोरी की 10 मोटरसाइकिलों के साथ आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार।

बहादराबाद कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें पांच मोटरसाइकिलें बहादराबाद क्षेत्र में दर्ज वाहन चोरी के पांच मुकदमों से संबंधित हैं। अन्य पांच मोटरसाइकिलों के स्वामित्व का सत्यापन किया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।

पुलिस के अनुसार, देर रात बाजार चौकी प्रभारी विकास रावत टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान लोहे के पुल के पास गंगनहर जंगल की तरफ से आ रहे बाइक सवार को रोक कर पूछताछ की गई। मौके पर बाइक संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिलने पर सख्ती से पूछताछ की, तो आरोपी ने बाइक चोरी होने की बात कबूल की। आरोपी की निशानदेही पर जंगल में झाड़ियों के पीछे छिपाकर रखी गई नौ अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद हुईं। एसएचओ अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी दीपक पुत्र सुंदर लाल निवासी ग्राम तेलीवाला रसूलपुर, थाना पिरान कलियर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी स्मैक के नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए बाइक चोरी करता था। वह पहले भी वाहन चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button