क्राइम

विदेश से पार्सल भेजने के नाम पर युवती से 3.50 लाख रुपये की ठगी

देहरादून । विदेश से पार्सल भेजने का झांसा देकर साइबर ठगों ने विकासनगर निवासी 19 वर्षीय युवती से करीब 3.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने युवती को कस्टम और दूरसंचार विभाग की कार्रवाई का डर दिखाकर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा कराई। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली विकासनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में बरोटीवाला निवासी कीर्तिका पराशर पुत्री प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि 27 अक्तूबर 2026 को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने विदेश से पार्सल भेजने की बात कही। इसके बाद उसने बताया कि पार्सल छुड़ाने के लिए बैंक खाते में पैसे जमा कराने होंगे। आरोपी ने कस्टम और दूरसंचार विभाग की कार्रवाई का डर दिखाते हुए कहा कि यदि रकम जमा नहीं की तो उन्हें सीबीआई के हवाले कर दिया जाएगा। आरोपी की बातों में आकर युवती ने डर के चलते अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा करनी शुरू कर दी। इस दौरान ठगों ने चार अलग-अलग बैंक खातों में करीब 3.50 लाख रुपये जमा करा लिए। इसके बाद भी आरोपी लगातार पैसों की मांग करते रहे। युवती को ठगी का एहसास होने पर उसने पुलिस से शिकायत की। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button