क्राइम

पुलिश और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गो तस्कर के पैर में लगी गोली

 

हरिद्वार । देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान छोटू पुत्र संसार उर्फ शमशाद निवासी हलजोरा, थाना भगवानपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी गो तस्कर है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार रात भगवानपुर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में कांबिंग शुरू कर दी। इस दौरान जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को पुलिस टीम उपचार के लिए रुड़की अस्पताल लेकर पहुंची। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही आला अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए। घायल बदमाश की पहचान छोटू (36) पुत्र संसार उर्फ शमशाद निवासी ग्राम हलजोरा, थाना भगवानपुर के रूप में बताई गई है। पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास कांबिंग में जुटी रही। एसपी देहात अभय सिंह ने बताया कि आरोपी को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी से पूछता जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button