आंदोलन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार शुरु

 

पौड़ी। मानदेय बढ़ोतरी का शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया है।गुरुवार को संगठन की ओर से जिलाधिकारी कार्यलय के बाहर धरना देते हुय कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं। इस संबंध में शासन-प्रशासन को कई बार लिखित पत्र और ज्ञापन दिए गए, लेकिन अभी तक मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। संगठन ने शासन से मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है। इस मौके पर दिनीता रावत, रिंकी रावत, आशा रावत, मीना देवी आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button