रुद्रप्रयाग के सुमाड़ी में बाथरूम में घुसा गुलदार
रुद्रप्रयाग। पहाड़ों में ठंड बढ़ते ही गुलदार की सक्रियता भी बढ़ गई है। गुलदार अब लोगों के घरों तक पहुंचने लगा है। सुमाड़ी बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक गुलदार ने दिनेश थपलियाल के घर में घुसकर पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया। गुलदार कुत्ते को दबोचकर बाथरूम में ले गया। इस बीच मौके पर मौजूद लोगों ने गजब की सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और गुलदार को कमरे के भीतर ही कैद कर दिया। जब किसी की सूचना वन विभाग को दे दी गई। इसके बाद रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया।
0 0 Less than a minute