जानवर

गुलदार प्रभावित गांवों में बढ़ेगी गश्त, पिंजरे लगाने के निर्देश

गुलदार प्रभावित गांवों में बढ़ेगी गश्त, पिंजरे लगाने के निर्देश

पौड़ी। जनपद में बढ़ती मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वन विभाग को ठोस रणनीति के साथ काम करने के निर्देश दिए। सोमवार को पौड़ी स्थित सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में उन्होंने गुलदार प्रभावित गांवों में गश्त बढ़ाने, वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखने और जरूरत के अनुसार पिंजरे लगाने को कहा।
मंत्री ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में वन विभाग की टीमें सक्रिय रखने और गुलदार को पकड़ने के लिए नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए अल्पकालिक उपायों के साथ दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करने और ग्रामीणों को जागरूक करने पर जोर दिया।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, विधायक राजकुमार पोरी, ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी, सीडीओ अशोक जोशी और डीएफओ गढ़वाल महातिम यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button