जानवर

कनखल में देर रात सड़क पर दिखे दो अजगर

 

हरिद्वार।

कनखल क्षेत्र में देर रात दो अलग-अलग स्थानों पर अजगर दिखाई देने से लोगों में अफरा तफरी मच गई। हजारीबाजा में सड़क किनारे खड़ी ठेली के नीचे अचानक अजगर नजर आया। वहीं, लाटोवाली में भी लोगों ने सड़क पर एक अजगर को विचरण करते देखा। दोनों स्थानों पर अजगर को सड़क पर घूमता देख आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गईं। कुछ देर तक दोनों स्थानों पर अजगर सड़क के आसपास घूमते रहे। सूचना मिलने पर लोगों ने मौके से दूरी बनाए रखी। बाद में दोनों अजगर धीरे-धीरे सड़क से हटकर पानी की दिशा में लौट गए। घटना के बाद क्षेत्र में अजगरों के दिखाई देने की चर्चा रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button