नई टिहरी। चंबा ब्लाक के सौंदकोटी गांव में बीती रात को गुलदार ने आतंक मनया। गांव के एक घर की किचन में गुलदार के घुसने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को रात हो ही सूचित किया। जिस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रात को ही मशक्कत के बाद गुलदार को रेस्क्यू कर घर की कीचन से बाहर निकाला। वन विभाग के फॉरेस्टर अजयपाल पंवार ने बताया कि गुलदार का सौंदकोटी गांव में विभागीय टीम ने सफल रेस्क्यू देर रात को कर दिया था। बताया कि संभवतः गुलदार किसी जानवर का पीछा कर इधर आया होगा। वहीं बीती रात को इगास बग्वाल के कारण पटाखों के शोर से भी वह डर गया था। जिससे गांव में घुस आया।