राजनीति

उत्तराखंड में आप का कांग्रेस को समर्थन

देहरादून,

इंडिया गठबंधन की सहयोगी दल आम आदमी पाटी ने प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों का समर्थन करने की घोषणा की है। आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कहा कि भाजपा की तानाशाही खत्म करने और लोकतंत्र बचाने को विपक्षी दलों ने इंडिया गठबंधन बनाया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और आप प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने  संयुक्त प्रेसवार्ता में भाजपा पर निशाना साधा। माहरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के आने से कांग्रेस का मनोबल बढ़ेगा। 2022 के चुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने अच्छा प्रतिशत हासिल किया था। सामूहिक चुनाव लड़ने से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button