टप्पेबाज द्वारा #पर्यटक का #पर्स किया था #चोरी- पौड़ी पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया #खुलासा।
चोरी का शत-प्रतिशत #सामान किया #बरामद, दिल्ली निवासी #युवक को किया #गिरफ्तार।
अभिषेक सोनी निवासी- जोधपुर (राजस्थान) अपने परिवार के साथ लक्ष्मण झूला में घूमने आए थे। परमार्थ निकेतन घाट पर उनका पर्स—जिसमें डेबिट कार्ड सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज थे—किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। जिनके द्वारा इसकी सूचना तुरंत लक्ष्मणझूला पुलिस को दी गई, पीड़ित की शिकायत पर थाना लक्ष्मणझूला में तत्काल मु.अ.सं.-44/25, धारा-303(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण करने आस-पास से की गई पूछताछ और दर्जनों CCTV फुटेज खंगालने के बाद बेहतरीन सर्विलांस तकनीक से आरोपी की पहचान की। जिसके पश्चात अभियुक्त की तलाशी शुरू की गई शाम को नागाबाबा तिराहे से आरोपी बादल (निवासी दिल्ली) को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया साथ ही उसके कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत सामान बरामद किया गया।