कार्रवाई

बुजुर्ग पिता और पत्नी को प्रताड़ित कर घर में फैला रहा था दहशत, नन्दानगर पुलिस ने दिखाई सख्ती

बुजुर्ग पिता और पत्नी को प्रताड़ित कर घर में फैला रहा था दहशत, नन्दानगर पुलिस ने दिखाई सख्ती

चमोली जिले के थाना नन्दानगर क्षेत्र के ग्राम मोखतल्ला में एक व्यक्ति बलवीर सिलकोटी पुत्र श्री नैन सिंह अपनी पत्नी एवं बुजुर्ग पिता के साथ आए दिन गाली-गलौज, झगड़ा और मानसिक प्रताड़ना करता था। घर में लगातार हो रहे विवादों से परिजन भयभीत और परेशान थे।

आखिरकार तंग आकर परिजनों ने थाना नन्दानगर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया तथा शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के दृष्टिगत अभियुक्त को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया।

चमोली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं, बुजुर्गों और परिवारजनों के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परिवार में भय और अशांति फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button