डॉ. वी. मुरुगेशन, ADG अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड ने चोपता से श्री तुंगनाथ मंदिर तक के सम्पूर्ण पैदल मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं व स्थानीय पुरोहितों/व्यापारियों से सीधा संवाद कर फीडबैक लिया। साथ ही, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को यात्रियों के साथ अत्यंत शालीन, विनम्र और सहयोगात्मक व्यवहार करने के निर्देश दिए।
