प्रदेश भाजपा कार्यालय, देहरादून में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Nitin Nabin , राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) आदरणीय श्री बी.एल. संतोष की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदेश मंत्री समूह की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी व सहप्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) उपस्थित रहे।
बैठक में प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
इस दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका तथा प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रदेश के विकास को नई गति देने के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्रीगण उपस्थित रहे।


