क्राइम

नाबालिक लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

*कोतवाली गंगनहर*

*नाबालिक लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे*

दिनांक- 04.06.2026 को कोतवाली गंग नहर क्षेत्र की एक महिला द्वारा दी गई तहरीर बाबत आरोपी पप्पू द्वारा उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भाग ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में कोतवाली में मु0अ0सं0- 0154/2026 धारा 64(2)(f),64(2)(m) बी0एन0एस0 व 5(l),5(n)/6 पोक्सो अधि0 बनाम पप्पू पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घटनास्थल व डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।

दिनांक 04.06.2026 को नामजद आरोपी पप्पू को ग्राम पनियाला चांदपुर रुड़की से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

*पकड़ा गया आरोपी-*
1- पप्पू पुत्र स्वर्गीय सुक्का निवासी ग्राम पनियाला चांदपुर कोतवाली गंगनगर जनपद हरिद्वार उम्र 45 वर्ष।

*पुलिस टीम*
1- उप निरीक्षक करुणा रोकली
2- उप निरीक्षक ब्रह्मदत्त बिल्जवान
3- का0 पवन नेगी
4- होमगार्ड बलदार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button