आग

हल्द्वानी में अमेजन गोदाम में भीषण अग्निकांड, दो कर्मचारियों की मौत*

*हल्द्वानी में अमेजन गोदाम में भीषण अग्निकांड, दो कर्मचारियों की मौत*

हल्द्वानी में रामपुर रोड पर स्थित अमेजन के गोदाम में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में गोदाम के भीतर सो रहे दो कर्मचारियों की झुलसने और धुएं के कारण दम घुटने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। हादसे से लाखों के नुकसान का दावा किया गया है।

कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि देर रात 12:50 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि रामपुर रोड में शीतल होटल के सामने स्थित अमेजन गोदाम से आग की ऊंची लपटें उठ रही हैं। सूचना मिलते ही थाना हल्द्वानी पुलिस बल और फायर सर्विस की गाड़ियां तत्काल मौके पर रवाना हुईं। आग इतनी भीषण थी कि उसने कुछ ही देर में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस और फायर सर्विस ने प्रयास कर आग को चारों तरफ फैलने से रोका और उसे पूरी तरह बुझाया। आग बुझने के बाद जब टीम सर्च ऑपरेशन के लिए गोदाम के भीतर दाखिल हुई, तो वहां कार्यरत दो युवक गंभीर रूप से झुलसी हुई अवस्था में अचेत मिले। अत्यधिक धुएं के कारण दम घुटने और झुलसने से दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय नरेन्द्र प्रसाद पुत्र सदी राम, निवासी- बागजाला, गौलापार और 25 वर्षीय अमित आर्य पुत्र प्रताप राम निवासी पंचायत घर के पास, रामपुर रोड, हल्द्वानी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मोर्चरी में शनिवार 10 बजे दोनों शवों का पोस्टमार्टम होगा,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button