*देवप्रयाग पुलिस की तत्परता से गहरी खाई में गिरे दो युवकों की बची जान, SDRF के साथ चलाया सफल रेस्क्यू अभियान*
दिनांक 09 जून 2026 की रात्रि लगभग 10:34 बजे 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि मोटरसाइकिल संख्या UK14TA5474 पाली पुलिया के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है, जिसमें सवार दो युवक घायल हो गए हैं।
सूचना मिलते ही थाना देवप्रयाग पुलिस तत्काल सक्रिय हुई तथा SDRF को सूचित करते हुए *SHO देवप्रयाग मय पुलिस बल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। रात्रि के अंधेरे और दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद पुलिस एवं SDRF टीम ने तत्परता से संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों घायलों को गहरी खाई से सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में दोनों युवकों के हाथ, पैर एवं हिप में गंभीर चोटें आई हैं।*
रेस्क्यू के उपरांत हर्ष कुशवाहा ने बताया कि वह मोटरसाइकिल चला रहा था तथा मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर से टकरा गया, जिससे दोनों युवक गहरी खाई में जा गिरे।
पुलिस एवं SDRF की त्वरित कार्रवाई के चलते दोनों घायलों को समय रहते सुरक्षित निकालकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु बेस अस्पताल श्रीकोट, श्रीनगर भेजा गया।
🚔 देवप्रयाग पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया, सूझबूझ एवं तत्परता से एक बड़ी जनहानि टल गई।
टिहरी पुलिस आमजन से अपील करती है कि पर्वतीय मार्गों पर वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखें तथा मोड़ों पर विशेष सावधानी बरतें
#safetehri #tehripolice #missionsecurity #UttarakhandPolice #PoliceAction #savinglives #chardhamyatra