क्राइम

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 05 युवकों पर चमोली पुलिस की कार्रवाई

ऑपरेशन प्रहार: सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 05 युवकों पर चमोली पुलिस की कार्रवाई

जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चमोली पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा करने वाले 05 युवकों पर कार्रवाई की है।

👉 बद्रीनाथ बाजार क्षेत्र में आपस में लड़ाई-झगड़ा कर माहौल खराब कर रहे अनुज, कुंदन एवं छोटू विश्वास निवासी बिहार को पुलिस ने तत्काल हिरासत में लेकर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की।

👉 वहीं पांडुकेश्वर में बीआरओ कैफे के सामने शराब के नशे में सड़क पर हुड़दंग मचा रहे अविनाश एवं सागर निवासी पुणे, महाराष्ट्र के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस एक्ट के तहत चालान किया।

👉 पाँचों युवकों को भविष्य में सार्वजनिक स्थान पर शांति व्यवस्था भंग न करने की कड़ी हिदायत दी गई।

⚠️ धार्मिक स्थलों की गरिमा भंग करने, नशे में हुड़दंग मचाने और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरूद्ध चमोली पुलिस का ऑपरेशन प्रहार आगे भी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button