मानसून एवं कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों की समीक्षा
एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय में आयोजित मासिक सम्मेलन के दौरान सेनानायक श्री अर्पण यदुवंशी ने प्रदेशभर में स्थापित एसडीआरएफ पोस्टों की तैयारियों की समीक्षा की। आगामी मानसून सत्र एवं कांवड़ यात्रा को देखते हुए सभी टीमों को पूर्ण सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता तथा बचाव संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
संभावित आपदाओं एवं आपात परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु सभी इकाइयों को ऑपरेशनल मोड में रहकर समन्वित रूप से कार्य करने पर विशेष बल दिया गया।

