निरिक्षण

मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने बागवाला (रुद्रपुर) पहुँचे

जनपद ऊधमसिंह नगर के बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ₹156 करोड़ की लागत से निर्मित 1,872 आवास शीघ्र लाभार्थियों को आवंटित होंगे। आज मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने बागवाला (रुद्रपुर) पहुँच कर विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित इन आवासों का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शीघ्र ही आवासों का लोकार्पण कर लाभार्थियों को आवासों की चाबियां सौंपी जाएंगी। उन्होंने निरीक्षण के दौरान आवास के लाभार्थियों द्वारा जमा धनराशि की भी जानकारी ली।

इस दौरान उपाध्यक्ष, विकास प्राधिकरण श्री जय किशन ने बताया कि पीएम आवास हेतु ₹3 लाख सरकार द्वारा एवं ₹3 लाख की धनराशि लाभार्थी द्वारा जमा की जाती है। निर्मित आवासों की साफ-सफाई का कार्य चल रहा है तथा आवास परिसर में पौधारोपण का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आवास परिसर में एसटीपी बनाया गया है तथा उसकी टेस्टिंग भी कर ली गई है।

इस अवसर पर एएसपी श्री स्वप्न किशोर, एसडीएम श्री गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम श्री नरेन्द्र नवानी, तहसीलदार श्री गिरीश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button