दुर्घटना

मसूरी रोड पर खाई में गिरा स्कूटर सवार

मसूरी रोड पर खाई में गिरा स्कूटर सवार
देहरादून। मसूरी रोड पर देररात एक स्कूटर सवार अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में गिर गया। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर उसे खाई से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जिला कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर सहस्त्रधारा स्थित एसडीआरएफ पोस्ट से उपनिरीक्षक राजवर सिंह राणा के नेतृत्व में टीम तत्काल मौके पर पहुंची। शिव मंदिर से करीब एक किलोमीटर आगे दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी सवार अत्यंत खड़ी खाई में गिरा मिला। अंधेरे और दुर्गम भू-भाग के बावजूद एसडीआरएफ ने जिला पुलिस के साथ समन्वय कर तकनीकी उपकरणों की मदद से घायल तक पहुंच बनाई। उसे स्ट्रेचर में सुरक्षित बांधकर खाई से बाहर निकाला गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल को आगे के इलाज के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। घायल की पहचान रोहित (36) पुत्र सुरेश, निवासी आवास विकास कॉलोनी, ऋषिकेश के रूप में हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button