विकासनगर । कालसी के कोटी रोड स्थित ग्राम हरिपुर में तेज बारिश के दौरान एक दुकान का छज्जा गिर गया। जिससे दुकान स्वामी छज्जे के मलवे के चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने उसे मलवे से निकालकर लेहमन अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक विक्रम सिंह पुत्र सिंह उम्र 64 वर्ष का कोटी रोड हरिपुर में मकान और दुकान है। मंगलवार को तेज बारिश के दौरान सुबह वह दुकान में छज्जे के नीचे बैठे हुए थे। अचानक तेज बारिश के दौरान छज्जा गिर गया। जिससे बुजुर्ग विक्रम सिंह छज्जे के मलवे के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें मलवे से निकालकर तत्काल लेहमन अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हाल ही में एनएच की ओर से अतिक्रमण हटाया गया था। जिससे छज्जे का कुछ हिस्सा भी तोड़ा गया था। विक्रम सिंह ने उसे रिपेयर करवाया था। जो बारिश के कारण टूट गया और यह हादसा हो गया।
0 0 1 minute read
