ऋषिकेश। गंगोत्री नेशनल हाईवे पर नरेंद्र नगर के नजदीक गुर्जर नाला पर पहाड़ी से मलबा आने के चलते आवागमन बाधित हो गया है। यातायात सुचारु करने के लिए पीडब्ल्यूडी की टीम जेसीबी के साथ मौके पर जुटी है। सुबह 8:00 बजे के बाद से मार्ग पर आवाजाही प्रभावित है। फिलहाल वाहन मुनिकीरेती में भद्रकाली तिराहे से बदरीनाथ हाईवे होते हुए वैकल्पिक्स मार्गों से आगे बढ़ रहे हैं।
0 0 Less than a minute