आंदोलन

इलेक्ट्रिक बसों की फिर हड़ताल, रोटेशन व्यवस्था पर भड़के चालक-परिचालक

देहरादून में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चल रही इलेक्ट्रिक बसों के चालक और परिचालक एक बार फिर हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों ने बसों के रोटेशन की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में छह रूटों पर करीब 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होता है और प्रतिदिन पांच से छह हजार यात्री इन बसों से सफर करते हैं। बार-बार हड़ताल होने से इलेक्ट्रिक बस सेवा की व्यवस्था और योजना पर सवाल खड़े होने लगे हैं। इससे पहले भी कर्मचारियों के विवाद के चलते इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रभावित हो चुका है। वहीं कम्पनी ने कुछ चालक परिचालकों पर मनमाने तरीके से मुख्य गेट पर बस खड़ी कर सभी बसों का संचालन ठप करने का आरोप लगाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button