नई टिहरी। एसीपी 10, 16 और 26 वर्ष की बहाली की मांग को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद टिहरी गढ़वाल की ओर से रविवार को एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भगवानसिंह राणा ने की जबकि संचालन जिला मंत्री जयवीर रांगड़ ने किया। बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर आगामी 27 नवंबर को प्रस्तावित सचिवालय कूच कार्यक्रम को सफल बनाने तथा जनपद से सभी संबद्ध घटक संघों के अधिकारी-कर्मचारियों की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष भगवान सिंह राणा ने सभी कार्मिकों से अपील करते हुए कहा कि 27 नवंबर की रैली में शत-प्रतिशत उपस्थिति ही हक-हकूक दिलाने में निर्णायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में वरिष्ठ एवं पुराने साथियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। साथ ही तय किया गया कि सभी सदस्य सोमवार, मंगलवार और बुधवार को अपने तथा आसपास के कार्यालयों में संपर्क कर जनजागरण अभियान चलाएंगे और अधिक से अधिक साथियों को कूच में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे। बैठक को दीपिका तिवाड़ी, डॉ किरन राणा, सोनी, पंकज उनियाल, आशीष जोशी, वीरू शाह, राजेन्द्र राणा, सुरेश गुसाईं, मुकुल और दीपक थपलियाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए अपने विचार रखे। प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष भगवानसिंह राणा, जिला मंत्री जयवीर रांगड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपिका तिवाड़ी, कोषाध्यक्ष विनय बहुगुणा, उपाध्यक्ष भुवनेश्वर सेमवाल, वीरू शाह, महिला एवं बाल विकास जिलाध्यक्ष डॉ किरन राणा, सुरेश गुसाईं, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष पंकज उनियाल, ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिला मंत्री आशीष जोशी, उपेंद्र बमोला, राजेन्द्र राणा, मुकुल कुमार, दीपक थपलियाल और श्रीमती सोनी, बिजेंद्र ,ऊषा रमोला, विजय लक्ष्मी, शिवशंकर,अंकुर कुमार, दीपक गुसाईं, दिप्ती भट्ट, ललिता गुप्ता, योगेश कुमार, दीपक शाह, सतीश कंसवाल, प्रशांत शर्मा, सुनील मिश्ररवाण, सुमित आदि मौजूद रहे।