आंदोलन

सफाई कर्मचारी से मारपीट के विरोध में कर्मचारियों ने काम किया बंद, धरने पर बैठे

सेलाकुई। सफाई के दौरान सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद साथी कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया और चौहान इंटरप्राइजेज के सामने धरने पर बैठ गए।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे सफाई कर्मचारी बिट्टू ठेली से सड़क की सफाई कर रहा था। इसी दौरान चौहान इंटरप्राइजेज के ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर पीछे करते समय सफाई ठेली को टक्कर मार दी। आरोप है कि इसके बाद चालक ने बिट्टू के साथ मारपीट की, जिसमें उसे चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलने पर अन्य सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचे और काम बंद कर चौहान इंटरप्राइजेज के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने आरोपी चालक से माफी मांगने की मांग की। इस दौरान कर्मचारियों ने कूड़ा उठाने का काम भी रोक दिया।
मामला नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आरडी पाठक और नगर अध्यक्ष सुमित चौधरी तक पहुंचा। अधिशासी अधिकारी ने दोनों पक्षों को कार्यालय बुलाकर बातचीत कराई, जिसके बाद आपसी समझौता होने पर कर्मचारियों ने काम दोबारा शुरू कर दिया।
प्रदर्शन में सुपरवाइजर कर्म सिंह, राजपाल, शिवकुमार, बिट्टू, सुनील, सुशील सहित अन्य सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button