हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली की एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि युवक ने पहले शादी का प्रस्ताव रखा और बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। शादी का भरोसा देकर उसने कई बार उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी की बात कहने पर युवक ने कथित तौर पर उसे धमकी दी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खिचडी पुर दिल्ली निवासी एक युवती ने शिकायत कर बताया कि 14 जून 2025 को मुकुल शर्मा पुत्र जोगिंदर शर्मा निवासी ए-10, अमर कॉलोनी, मेन मार्केट, सुभाष नगर, थाना ज्वालापुर उसके घर आया था और शादी का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी और प्रेम संबंध स्थापित हो गए। युवती के अनुसार दिसंबर 2025 में उसने शादी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। जनवरी 2026 में शादी के लिए कहने पर युवक ने जून 2026 में शादी करने का भरोसा दिया।
युवती का आरोप है कि इसी भरोसे पर युवक ने अलग-अलग स्थानों पर उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। 7 जून 2026 को भी उसे अपने घर बुलाकर संबंध बनाए। जून के दूसरे सप्ताह में शादी के लिए कहने पर युवक ने कुछ समय रुकने को कहा। अब युवक न तो फोन उठा रहा है और न ही शादी कर रहा है। मालूम हो कि युवती मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली है, जबकि इन दिनों गाजियाबाद के खोडा में रह रही है। इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।