🚔रायवाला में हुयी बुजुर्ग महिला की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा,
👉 मृतका की पुत्री ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश,
👉 घटना में शामिल मृतका की पुत्री व उसके प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार🔗
❌पुश्तैनी सम्पत्ति का विवाद बना हत्या की मुख्य वजह, माँ और भाई द्वारा लगातार पुश्तैनी जमीन को बेचने व उसे हिस्सा न देने से नाराज थी अभियुक्ता,
🔆अपनी माँ को रास्ते से हटाकर पुश्तैनी सम्पत्ति में हिस्सा पाने की बनायी थी योजना,
👉अपनी सगी मां को सौतेली माँ बताकर प्रेमी को भी किया था गुमराह, घटना के बाद हिस्से में आने वाली जमीन को बेचकर प्रेमी के साथ गृहस्ती बसाने का दिया था लालच,
🌀गिरफ्तार अभियुक्ता का पहले पति से हो चुका था तलाक, दूसरी शादी के बाद भी किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम सम्बन्ध को लेकर मृतका का अपनी पुत्री से कई बार हो चुका था विवाद।