सिरमौर: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भीषण सड़क हादसा पेश आया है. उत्तराखंड और हिमाचल की सीमा पर पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत गोविंदघाट बैरियर के पास यमुना पुल पर शनिवार देर रात एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. पुल पर एक क्रेटा गाड़ी आगे चल रहे डंपर से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्रेटा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई.
हादसा इतना भयावह था कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से गाड़ी में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला गया, जहां से उन्हें सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया. अस्पताल में डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो व्यक्ति पांवटा साहिब उपमंडल और एक नोएडा साइड का बताया जा रहा है.
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, “गोविंदघाट बैरियर के पास यमुना पुल पर हादसा हुआ है. मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. फिलहाल इस पूरे मामले में आगामी तफ्तीश अमल में लाई जा रही है.”
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान हो गई है. मृतकों की पहचान तरसेम सिंह पुत्र अतर सिंह निवासी शिलाई, अमित कुमार पुत्र महाकर सिंह निवासी शांति नगर, भोपा रोड, नई मंडी मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश और सोनू पुत्र वेदपाल सिंह निवासी नगला हुकम सिंह, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली के रूप में हुई है।
शिलाई, मुजफ्फरनगर और ग्रेटर नोएडा के थे मृतक
पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है। हादसे में जान गंवाने वालों में शामिल हैं जिनमें तरसेम सिंह (32) पुत्र अतर सिंह, निवासी शिलाई, जिला सिरमौर; अमित कुमार (37) पुत्र महाकर सिंह, निवासी शांति नगर, भोपा रोड, नई मंडी मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश; सोनू पुत्र वेदपाल सिंह, निवासी नगला हुकम सिंह, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली के तौर पर हुई। एक ही हादसे में तीन युवकों की मौत की खबर से उनके परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
0 0 1 minute read
