क्राइम

महिला के साथ #छेड़छाड़, #उत्पीड़न एवं जबरन #जहरीला पदार्थ पिलाने के प्रयास संबंधी प्रकरण में त्वरित #कार्रवाई

🧕 #महिला के साथ #छेड़छाड़, #उत्पीड़न एवं जबरन #जहरीला पदार्थ पिलाने के प्रयास संबंधी प्रकरण में त्वरित #कार्रवाई।

👉 पीड़िता के बयानों तथा #विवेचना में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर #नामजद_अभियुक्त को किया #गिरफ्तार।

वादी निवासी थलीसैंण द्वारा थाना थलीसैंण में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा बताया कि नरेन्द्र सिंह निवासी मरोड़ा, थलीसैंण द्वारा उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड़, गाली-गलौच एवं उत्पीड़न किया गया साथ ही दिनांक 19.09.2026 को नरेन्द्र द्वारा उनकी पुत्री जबरन पकड़कर उसके मुंह में जहरीला पदार्थ पिलाने का प्रयास भी किया गया। प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना थलीसैंण में तत्काल मु0अ0सं0-17/2026, धारा 109, 75, 77, 351(2) बी0एन0एस0 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
प्रकरण की गंभीरता, संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। निर्गत निर्देशों के क्रम में विवेचना के दौरान वादी, पीड़िता तथा अन्य व्यक्तियों के बयान दर्ज किए गए एवं उपलब्ध तथ्यों व साक्ष्यों का संकलन एवं परीक्षण किया गया। विवेचना में संकलित साक्ष्यों एवं गवाहों के बयानों के आधार पर प्रकरण में नामजद अभियुक्त नरेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम मरोड़ा, थलीसैंण की संलिप्तता प्रथम दृष्टया प्रकाश में आने पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त नरेन्द्र सिंह को दिनांक 05.10.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button