नेपाल के पहाड़ी इलाकों में बाढ़ ने एक बार फिर से कहर मचाया है. बूढ़ी गंडकी नदी में आई इस बाढ़ में 5 लोगों के लापता होने की खबर है, जबकि अब तक राहत बचाव में 200 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. राहत की बात यह है कि अब तक किसी की मौत की खबर नहीं है. नेपाल के उत्तर-मध्य हिस्से में रविवार को आई बाढ़ के बाद सोमवार को बचाव दल प्रभावित गांवों तक पहुंचे.
0 1 Less than a minute