क्राइम

दुष्कर्म एवं पॉक्सो अधिनियम के मुकदमे में वांछित को बहादराबाद पुलिस ने दबोचा

*कोतवाली बहादराबाद*

*दुष्कर्म एवं पॉक्सो अधिनियम के मुकदमे में वांछित को बहादराबाद पुलिस ने दबोचा*

*युवती को जबरन होटल ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोप में दर्ज था मुकदमा*

*लगातार फरार चल रहे आरोपी की तलाश में पुलिस ने कई बार दी दबिश*

*पुलिस टीम ने घर पर दबिश देकर आरोपी को दबोचा*

दिनांक 13.09.2026 को वादी द्वारा कोतवाली बहादराबाद में तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि उसकी पुत्री को जबरदस्ती अपने साथ होटल ले जाकर गाली-गलौच एवं मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली बहादराबाद में मु0अ0सं0 327/2026 पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक ज्योति नेगी को सौंपी गई।

अभियोग में वांछित की गिरफ्तारी के लिए बहादराबाद पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आरोपी की तलाश में उसके निवास स्थान पर कई बार दबिश दी गई, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था।

दिनांक 15.10.2026 को विवेचक उपनिरीक्षक ज्योति नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पुनः आरोपी के घर पर दबिश दी गई। इस दौरान आरोपी मौके पर मौजूद मिला, जिसे पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार हिरासत मे लिया।

अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*नाम पता आरोपित*
निखिल पुत्र मांगे राम, निवासी ग्राम झीबरहेड़ी, जयन्तीपुर, थाना बिहारीगढ़, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश

*पुलिस टीम*
1. उपनिरीक्षक ज्योति नेगी, विवेचक
2. कांस्टेबल सतेन्द्र चौधरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button