देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के आरोपों पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कैंट थाने में दी गई तहरीर में लिखे सभी आरोप सही है।उन्होंने गोल्जयू देवता की कसम भी खाई। उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों पर कहा कि मैंने चुनाव में एफीडेविट में अपनी आय का उल्लेख किया है।
जानकारी के अनुसार मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ देहरादून के कैंट थाने में हत्या की साजिश रचने, घरेलू हिंसा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री ने इस मामले में फेसबुक पर आकर वीडियो में प्रकरण के बारे में जानकारी दी थी।इसके बाद मंत्री की तबीयत बिगड़ी थी। उन्हें डालनवाला स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस घटना के बाद गिरधारी साहू ने वीडियो जारी किया था और मंत्री पर 210 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप लगाकर जांच की मांग की थी। इन आरोपों का शनिवार की सुबह मंत्री ने जवाब दिया।उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि मेरे ईष्ट देव हैं गोल्यूजा देवता हैं लेकिन गिरधारी साहू के है या नहीं, मुझे नहीं पता। मंत्री रेखा आर्या ने पत्रकार वार्ता में आरोपों को निराधार बताया है।
0 0 1 minute read

