-पुलिस ने एक किलो चरस के साथ एक को किया गिरफ्तार
नई टिहरी।नशे के खिलाफ टिहरी पुलिस का धरपकड़ अभियान तेजी से चालया जा रहा है।मुनिकीरेती थाना पुलिस ने एक युवक को एक किलो से अधिक मात्रा की अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज करते हुए कोर्ट के निर्देश पर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि थाना मुनिकीरेती पुलिस और एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) की संयुक्त टीम ने सोमवार रात को तपोवन बैरियर के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध स्कूटी को रोका तो उसमें सवार युवक के कब्जे से 1.020 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई। जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2.5 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में अभियुक्त अभिषेक पुत्र पुरुषोत्तम लाल निवासी ग्राम बुड्ढी थाना एवं जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार किया। स्कूटी को पुलिस ने सीज कर दिया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह उक्त चरस हिमाचल प्रदेश के शिमला निवासी गुलशन नामक व्यक्ति से खरीदकर लाया था। जिसे बेचने के इरादे से ले जा रहा था। पुलिस टीम में एसआई प्रवीन रावत,हेड कांस्टेबल विजय प्रताप,पंकज तोमर के अलावा एएनटीएफ के एसआई आशीष शर्मा,रविंद्र,नज़ाकत शामिल थे।
0 0 1 minute read