पौड़ी। पौड़ी क्षेत्र के खांड्यूंसैंड में गुलदार के हमले में पांच वर्षीय बच्ची की मौत के बाद क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को खांड्यूंसैंड में पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार गुलदार की सक्रियता बनी हुई है, जिससे लोगों में भय का माहौल है। आए दिन हो रही घटनाओं के बावजूद वन्यजीवों के हमलों को रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। बच्ची की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सड़क पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। जाम के कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।
0 0 1 minute read