क्राइम

नशे में वाहन चला रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

पुलिस उपाधीक्षक यातायात के निर्देशों पर ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ पर कोतवाली गोपेश्वर पुलिस का स्टॉन्ग एक्शन— नशे में वाहन चला रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

चमोली पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

इसी अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक यातायात त्रिवेन्द्र सिंह राणा द्वारा चौकी पटियालधार गोपेश्वर के पास चेकिंग के दौरान लापरवाही एवं तेजी से वाहन चलाते हुए वाहन संख्या UK11TA1168 (टाटा सूमो) को जांच हेतु रोका गया। जिसमें चालक ऋतिक निवासी कोतवाली गोपेश्वर अत्याधिक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया।

कोतवाली गोपेश्वर पुलिस द्वारा आरोपी चालक को मौके से गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण कराया गया जिसमें चालक उपरोक्त के द्वारा अत्याधिक शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई है। चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन को सीज किया गया, साथ ही चालक के लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु कार्यवाही की जा रही है।

नशे में वाहन चलाना अपराध ही नहीं, बल्कि सड़क पर मौजूद हर व्यक्ति के जीवन से खिलवाड़ है। ऐसे लापरवाह चालकों के विरुद्ध चमोली पुलिस गिरफ्तारी, वाहन सीज और लाइसेंस निरस्तीकरण जैसी कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस सभी से अपील करती है कि जिम्मेदारी से वाहन चलाएँ, नियमों का सम्मान करें और सड़क सुरक्षा में सहयोग दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button