क्राइम

बेशकीमती मेडा व पंजा जड़ी-बूटी के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी,

थाना मोरी पुलिस द्वारा बेशकीमती मेडा व पंजा जड़ी-बूटी के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में जडी बूटी बरामद हुयी है।

कल 11 अक्टूबर 2025 की अपराह्न में मोरी-नेटवाड रोड, कुनारा तिराहे पर चैकिंग के दौरान मोरी पुलिस की टीम द्वारा वाहन संख्या UK 07TD 1167 (कैम्पर) को चैक किया गया तो वाहन सवार 2 लोगों राजेन्द्र(चालक) व सूरत सिंह के कब्जे से अलग-अलग कट्टों मे भरी 152 किलोग्राम प्रतिबन्धित मेडा तथा 15 किलोग्राम पंजा जड़ी-बूटी बरामद की गयी। अभियुक्त जड़ी बूटी को लिवाड़ी, मोरी के जंगलों से एकत्र कर बेचने के लिए देहरादून ले जाने के फिराक मे थे।

पुलिस द्वारा वाहन को कब्जे में लेकर सीज किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मोरी पर धारा 26/41/42 भारतीय वन अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1- राजेन्द्र सिंह पुत्र जबर सिंह निवासी ग्राम जखोल, थाना मोरी जिला उत्तरकाशी उम्र 38 वर्ष (चालक)
2- सूरत सिंह पुत्र रामचंद्र निवासी लिवाड़ी,थाना मोरी जिला उत्तरकाशी उम्र 46 वर्ष।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button