बजट से पहले कड़ाके की ठंड में उत्तराखंड के मंत्रियों की जेब गर्म
उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्रियों को अब हर महीने अपने यात्रा खर्च के लिए 90 हजार रुपए मिलेंगे, सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, अबतक कैबिनेट मंत्रियों को हर महीने खर्च के लिए 60 हजार रुपए मिलते थे, लेकिन अब 90 हजार रुपए महीने मिलेंगे।

