जानवर हमला

थलीसैंण में गुलदार के हमले में महिला घायल

पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभाग की थलीसैंण रेंज के रंडोला तोक में सोमवार को सुबह घास काटने गई महिला पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए थलीसैंण स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। हमले के बाद आस-पास के इलाकों में गुलदार की दहशत हो गई है। वन विभाग की टीम मौके पर गश्त कर रही है। गुलदार के हमले में महिला के हाथ पर चोट आई है।
थलीसैंण के वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र रावत ने बताया कि सोमवार को सुबह करीब 11 बजे विमला देवी 50 साल रंडोला तोक के नाप खेतों में घास काट रही थी, तभी झांडियों में पहले से घात लगाएं गुलदार ने विमला देवी पर हमला कर दिया। हमले में महिला के हाथ पर गुलदार ने नाखून मारे हैं। गुलदार के हमले में घायल महिला को उपचार के लिए थलीसैंण स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। हमले के बाद प्रभावित क्षेत्र में वन विभाग की टीम गश्त कर गुलदार पर नजर रखर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button