आग

टिहरी पुलिस की तत्परता से लक्ष्मणझूला चौक पर दुकानों में लगी आग पर पाया गया काबू

🚨 टिहरी पुलिस की तत्परता से लक्ष्मणझूला चौक पर दुकानों में लगी आग पर पाया गया काबू।

दिनांक 09.11.2026 की देर रात्रि लक्ष्मणझूला चौक स्थित तीन दुकानों में आग लगने की सूचना पर टिहरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा फायर सर्विस को सूचित किया। पुलिस, फायर ब्रिगेड एवं स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयासों से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।

🔥 आग से दो दुकानों का सामान पूरी तरह जल गया, जबकि तीसरी दुकान का केवल बोर्ड क्षतिग्रस्त हुआ।

प्रथम दृष्टया आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

टिहरी पुलिस की अपील: अपने प्रतिष्ठानों की विद्युत वायरिंग की नियमित जांच कराएं तथा अग्नि सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button