🚒🔥कार में आग लगने की घटना पर #दून_पुलिस द्वारा की त्वरित कार्रवाई, कोई जनहानि नहीं,
🛑 आज मणिमाई मंदिर के आगे अचानक एक कार में आग लगने की प्राप्त सूचना पर चौकी हर्रावाला से पुलिस बल तथा फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं वाहन पर लगी आग पर शीघ्र काबू पा लिया गया। उक्त कार में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की जानकारी प्राप्त हुई, घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
🚒पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई एवं मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से संचालित है।
